सिटी पोस्ट लाइव
बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान के घर किलकारियां गूंजी है। वे दूसरी बार मां बनी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।
एक्ट्रेस गौहर खान के घर नन्हा मेहमान आया है। 1 सितंबर को उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया। इसी के साथ दूसरी बार मां बन गई है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक इस खास मौके पर शुभकामनाएं दे रहे है। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें लिखा है- ‘ऊपर वाले के आशीर्वाद से उनके घर में बेटे का जन्म हुआ है और उनका बेटा जेहान अपने छोटे भाई के आने पर बेहद खुश है। उनका बेटा 1 सितंबर को हुआ है और वे अपने दूसरे बच्चे के लिए सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं’। इस फोटो पर सिंगर नीति मोहन ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘हे भगवान, यह खबर सुनकर हमें बहुत खुशी हुई। आप सभी को खासकर जेहान को, ढेर सारी बधाइयां’। साथ ही अमायरा दस्तूर ने भी इस कपल्स को बधाई दी। इसके अलावा कई और यूजर्स ने भी बधाई दिया हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस गौहर ने 10 अप्रैल को अपने पति जैद दरबार के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इन दोनों कपल्स ने 25 दिसंबर 2020 को मुंबई आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में निकाह किया था। शादी के दौरान इन दोनों का एज गैप(12) काफी सुर्खियों में रहा।