सिटी पोस्ट लाइव
सीपी राधाकृष्णन के रूप में देश को नए उपराष्ट्रपति मिले हैं। शुक्रवार, सुबह प्रेसिडेंट मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई है। उन्होंने जगदीप धनखड़ की जगह लिया है।
12 सितंबर की सुबह सीपी राधाकृष्णन देश के नए वाइस प्रेसिडेंट बने हैं। बता दें, देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में उन्होंने शपथ लिया है। प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई है। बता दें, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जगह उन्होंने ली है। हालांकि, जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद ही 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव हुए। इस चुनाव में उन्होंने विपक्ष उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को हराया था। इसके अलावा बतौर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राज्यसभा के सभापति की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। दरअसल, शपथ ग्रहण की कई तस्वीरें भी उन्होंने अपने अकाउंट पर साझा किया है। और कैप्शन देते हुए लिखा- ‘आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ मैंने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है।’
सीपी राधाकृष्णन की बात करें तो उनका पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है। 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु में जन्मे राधाकृष्णन 68 साल के हैं। वह तमिलनाडु के बीजेपी स्टेट प्रेसिडेंट रह चुके हैं। इसके साथ ही वह कोयंबटूर से बीजेपी सांसद रह चुके हैं और झारखंड और महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं। इसके अलावा राज्यपाल के पद पर रहते हुए उन्होंने तेलंगाना और पुडुचेरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाली है। तो वहीं, वे RSS के मेंबर्स भी रहे हैं।