तेजस्वी यादव के शंकराचार्य स्ट्रोक से उडी BJP की नींद, इस खेला के पीछे कौन?

City Post Live

(जीतनराम मांझी ने शंकराचार्य को बताया ‘गंदा आदमी’, कहा- टाइटल हटना चाहिए)

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सिटी पोस्ट लाइव : समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश सिंह यादव ने अपने रिश्तेदार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कमर कास लिया है.वो अपनी पार्टी की जगह बिहार चुनाव में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की पार्टी को मैदान में उतारेगें . ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज बिहार विधानसभा चुनाव में गो रक्षा करनेवाले लोगों को मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है. शंकराचार्य की पार्टी को

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती हमेशा बीजेपी के विरोध में बयान देते रहे हैं.वो पीएम मोदी के खिलाफ भी मोर्चा खोले रहते हैं.उनके द्वारा गो रक्षकों को चुनाव में उतार देने से बीजेपी की चुनौती बढ़ेगी.गो रक्षकों की लोकप्रियता हिन्दुओं के बीच है जो बीजेपी के कोर वोटर हैं.जाहिर है जब वो चुनाव लड़ेगें तो बीजेपी का वोट ही काटेगें. उनके राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगिराज सरकार के अनुसार स्वामीजी गोवंश और गो माता के संरक्षण के लिए निरंतर अभियान चला रहे हैं.इस कड़ी में उन्होंने तय किया है कि इस मुद्दे को चुनाव से भी जोड़कर एक बेहतर जनमत तैयार कराया जाएगा, ताकि गो हत्या जैसे पापकर्म पूरे भारतवर्ष में प्रतिबंधित हो सके.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की पार्टी NDA के वोट bank में सेंधमारी करेगी. इसका नुकशान सहयोगी दलों को भी होगा.इसीलिए मांझी नाराज हैं.गया में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को गंदा आदमी कहा और उनके टाइटल को हटाने की मांग की. मांझी ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने आतंकियों को मारने का वादा पूरा किया. शंकराचार्य बिहार चुनाव में गोवंश संरक्षण के लिए प्रत्याशी उतारने की बात कर रहे हैं लेकिन उनका मकसद बिहार में तेजस्वी यादव की मदद कर फिर से जंगल राज लाना है.

मांझी ने उन्हें “गंदा आदमी” बताते हुए कहा कि शंकराचार्य का टाइटल हटाना चाहिए. मांझी की यह प्रतिक्रिया तब आई, जब शंकराचार्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी की थी कि वे जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं.मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान में आतंकियों को मारने का वादा किया था और इसे पूरा भी किया. उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत का नाम पूरी दुनिया में गूंज रहा है.चंद्रमा के अंतिम छोर तक भारतीय विज्ञानियों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मांझी ने कहा कि भारत आर्थिक व्यवस्था में तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है, लेकिन शंकराचार्य को ये उपलब्धियां नजर नहीं आतीं.

Share This Article