NDA का पावर शो: नीतीश, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा ने दाखिल किया नामांकन, अमित शाह बने गवाह…

Ritu Raj

बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद अपना पर्चा दाखिल कर सबको हैरान कर दिया है।

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला;
काफी समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की अपनी इच्छा जाहिर की और आज आधिकारिक तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ एनडीए के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नामांकन और दिग्गज नेताओं की मौजूदगी;
विधानसभा परिसर में नामांकन की प्रक्रिया के दौरान सियासी एकजुटता की बड़ी तस्वीर देखने को मिली:-
जेडीयू: नीतीश कुमार के साथ रामनाथ ठाकुर ने भी अपना नामांकन पत्र भरा।
बीजेपी: पार्टी की ओर से नितिन नवीन और शिवेश राम ने अपना पर्चा दाखिल किया।
आरएलएम: उपेंद्र कुशवाहा ने गठबंधन की पांचवीं सीट के लिए नामांकन किया।

सीएम आवास पर हाई-प्रोफाइल बैठक;
नामांकन से पहले मुख्यमंत्री आवास पर अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नितिन नवीन भी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, इस बंद कमरे की बातचीत में बिहार के अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर गहन चर्चा हुई है, जिससे राज्य में बड़े नेतृत्व परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।

Share This Article