निशांक के दम पर लंका की बड़ी जीत, बांग्लादेश बेदम…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

पथुम निसांका और कमिल मिशारा की अर्धशतकीय पारी से श्रीलंका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंद दिया। एशिया कप 2025 में श्रीलंका की यह पहली जीत है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एशिया कप 2025 का 5वां मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। शेख जायेद स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम लंका गेंदबाज के सामने बेबस नजर आई। बांग्लादेश ने अपना 5 विकेट खोकर 139 रन ही बना पाए। इस मामूली टारगेट को श्रीलंका ने 14.4 ओवर में पूरा कर लिया। वहीं, बांग्लादेश का 53 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद शमीम(42) और जाकिर(41) ने टीम को संभाला। श्रीलंका की ओर से वनिंदू हसरंगा ने 2 विकेट चटकाए। जबकि नुवान थुषारा और दुष्मंथा चमीरा को 1-1 विकेट मिला। टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 14.4 ओवर में 4 ही विकेट खोकर मैच जीत लिया। श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका 50 रन बनाए और कमिल मिशारा ने 46 रन का योगदान दिया। वहीं, बांग्लादेश से महेदी हसन को 2 विकेट हासिल हुई। मुस्तफिजुर रहमान और तंजिम हसन साकिब को 1-1 विकेट मिला।

एशिया कप 2025(ग्रुप बी पॉइंट्स टेबल)

टीममैचजीतहारपॉइंट्सरन रेट
अफगानिस्तान11024.7
श्रीलंका11022.595
बांग्लादेश2112-0.65
हॉगकॉग2020-2.889
Share This Article