धीमी लेकिन जीत तय! श्रीलंका ने 150 रन का टारगेट किया हासिल…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ श्रीलंका को 150 का टारगेट चेज करने में पसीने छूट गए। वहीं, टीम ने हॉन्ग कॉन्ग पर जीत दर्ज करके अपनी जगह टॉप 4 में पक्का कर ली है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हॉन्ग कॉन्ग की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए। वहीं, निजाकत खान ने 52 रन बनाए और अंशुमन रथ ने 48 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से चमीरा ने 2 विकेट झटके। हसरंगा और शनाका ने 1-1 विकेट लिए। टीम ने 150 रन का लक्ष्य हासिल करने में 19 ओवर लगा दिए। ओपनर पथुम निसांका ने 68 रन की शानदार पारी खेली। इसी जीत के साथ टीम ने टॉप 4 में जगह बना ली। बॉलिंग में कप्तान यासीम मुर्तजा ने 2 विकेट चटकाए। बता दें, हॉन्ग कॉन्ग टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।

एशिया कप-2025

(ग्रुप बी पॉइंट्स टेबल)

टीममैचजीतहारपॉइंट्सरन रेट
श्रीलंका2204+1.546
अफगानिस्तान1102+4.700
बांग्लादेश2112-0.650
हॉन्ग कॉन्ग3030-2.151
Share This Article