सिटी पोस्ट लाइव
पाक और यूएई के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं, हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी के कारण पाकिस्तान के खेलने पर संदेह बना हुआ है।
एशिया कप 2025 का 10वां मैच पाक और यूएई के बीच आज रात 8 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एलिमिनेशन राउंड की तरह है। दरअसल, आज का जीतने वाली टीम सुपर 4 में पहुंच जाएगी, वहीं, हारने वाली टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो जाएगी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि टी20 इंटरनेशनल में यूएई ने अब तक पाक को नहीं हरा पाया है। दोनों के बीच अब तक कुल 3 टी20 मुकाबले हुए हैं। और तीनों में पाक जीता है।
गौरतलब है कि पाक को मोहम्मद हारिस और सईम अयूब से दोबारा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। तो वहीं, यूएई की टीम से मोहम्मद वसीम, अलीशान शराफू, हैदर अली, और जुनैद सिद्दकी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खीच सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।
यूएई: मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद जवादुल्लाह, जुनैद सिद्दकी।