बेटी के जन्म दिन को यादगार बनाने की तेजस्वी यादव की तैयारी,कल ग्रैंड सेलिब्रेशन.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : तेजस्वी यादव  अपने पूरे परिवार के साथ अपनी बेटी कात्यायनी का दूसरा जन्मदिन कोलकत्ता मनाने जा रहे हैं.उनके इस बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए लालू राबडी समेत पूरा परिवार  कोलकाता पहुँच चूका है.कात्यायनी का जन्मदिन 27 मार्च को धूमधाम से कोलकाता में मनाया जाएगा. इस खास मौके पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ समय बिताएंगे.बुधवार को लालू यादव का पूरा परिवार विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से कोलकाता के लिए रवाना हुआ. तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और अन्य करीबी परिजन इस यात्रा में शामिल हैं.

कात्यायनी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए परिवार ने पहले से ही तैयारियां कर रखी हैं.तेजस्वी यादव और राजश्री यादव उर्फ रेचल की बेटी कात्यायनी अब दो साल की हो गई है. उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कोलकाता में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है.इस कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य, करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के शामिल होने की संभावना है.बताया जा रहा है कि यह सिर्फ एक साधारण जन्मदिन नहीं होगा, बल्कि लालू परिवार के लिए यह एक खास पल होगा, जब वे राजनीतिक व्यस्तताओं से दूर होकर पारिवारिक खुशी का आनंद लेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पिछले साल कात्यायनी का जन्मदिन दिल्ली में मनाया था.इस बार परिवार ने कोलकाता को इस जश्न के लिए चुना है. इस दौरान विशेष आयोजन किए गए हैं, जिसमें पारिवारिक समारोह, रात्रिभोज और अन्य गतिविधियां शामिल हैं.तेजस्वी यादव और राजश्री के लिए भी यह खास अवसर है क्योंकि यह उनकी बेटी का दूसरा जन्मदिन है. इस समारोह में पार्टी से जुड़े कई करीबी नेताओं के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, यह एक निजी आयोजन है, जिसमें मुख्य रूप से परिवार और करीबी लोग ही उपस्थित रहेंगे.

Share This Article