सिटी पोस्ट लाइव
बिहार अधिकार यात्रा को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल मधेपुरा जाएंगे। आगमन को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। वहीं, विश्राम के लिए मधेपुरा सर्किट हाउस में रूकेंगे।
बिहार अधिकार यात्रा में तेजस्वी यादव 18 सितंबर को मधेपुरा रूख करेंगे। राजद के लिए मधेपुरा में यात्रा काफी मायने रखती है। वहीं, इसे लेकर पार्टी ने रोड मैप भी तैयार कर लिया है। हालांकि, इसकी जानकारी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता भारती ने दी है। उन्होंने बताया है कि तेजस्वी यादव सबसे पहले घैलाढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद गम्हरिया होते हुए सिंहेश्वर दुर्गा चौक पर शाम करीब 7:20 बजे नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद फिर वे रात 8 बजे मधेपुरा शहर के कॉलेज चौक के समीप नुक्कड़ संवाद करेंगे। और उनके ठहरने का इंतजाम मधेपुरा के सर्किट हाउस में रहेगा। दरअसल, प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर चुके हैं। और जगह-जगह तोरण द्वार लगाकर कार्यकर्ता जनता को जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि उनके आगमन से पहले ही मधेपुरा शहर चुनावी माहौल में डूब चुका है। वहीं, इलाका बैनर-पोस्टरों की चकाचौंध में डूबा हुआ है। और नेता लगातार जनता से संवाद कर रहे हैं। तेजस्वी यादव के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया है। दूसरी तरफ, विपक्षी पार्टी भी अपने-अपने लेवल पर राजनीतिक रणनीति बनाने में जुटी है।