एशिया कप सुपर-4 की सभी टीमें तय, अब शुरू होगा असली महायुद्ध!…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

श्रीलंका का अफगानिस्तान पर जीत दर्ज करते ही सुपर 4 की टीमें फाइनल हो गई है। इसी जीत के साथ बांग्लादेश को भी फायदा हुआ है। तो आइए देखते हैं कौन सी टीमें आमने-सामने होंगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गुरूवार को ग्रप बी में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर सुपर 4 में पहुंच गया है। इसी जीत के साथ बांग्लादेश भी अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। इस मुकाबले के बाद सुपर 4 की चारों टीमें तय हो गई है। और ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान ने क्वालिफाई किया है।
ग्रुप-बी में श्रीलंका ने लगातार तीसरा मैच जीता और 6 पॉइंट्स के साथ अगले राउंड में पहुंच गई। गुरूवार के मैच में अगर श्रीलंका टीम 101 रन बनाने के बाद मैच हार जाती तो बेहतर रन रेट के कारण अफगानिस्तान क्वालिफाई कर जाती। फिर बांग्लादेश बाहर हो जाती। लेकिन श्रीलंका ने मैच जीतकर बांग्लादेश को भी अगले राउंड में क्वालीफाई करवा दी।

एशिया कप 2025 (ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल)

टीममैचजीतहारपॉइंट्सरन रेट
श्रीलंका(Q)33061.278
बांग्लादेश(Q)3214-0.27
अफगान(E)31221.241
हॉन्ग कॉन्ग(E)3030-2.151

बुधवार को ग्रुप-ए से पाकिस्तान ने सुपर-4 राउंड में एंट्री की थी। इसी के साथ पाइनल हो गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला अगला मैच 21 सितंबर को दुबई में होगा। इस राउंड में भारत 24 सितंबर को बांग्लादेश से खेलेगा और 26 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगा। सुपर-4 के पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

एशिया कप 2025 (ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल)

टीममैचजीतहारपॉइंट्सरन रेट
भारत(Q)22044.79
पाकिस्तान(Q)32141.79
यूएई(E)3122-1.984
ओमान(E)2020-3.375

Share This Article