श्री शारदा इंस्टीट्यूट डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप, छात्राओं को फेल करने की देता था धमकी…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

श्री शारदा इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पर कई छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस कृतज्ञ अपराध में महिला टीचर्स भी शामिल है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के डायरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर कई छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित एक आश्रम के डायरेक्टर की काली करतूत 17 छात्राओं ने उजागर कर दी है। दरअसल, उन पर छात्राओं के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। वहीं, पुलिस ने 32 छात्राओं का बयान दर्ज कर लिया है। इनमें से 17 छात्राओं ने चैतन्यानंद पर भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। तो वहीं, कई ने आपत्तिजनक मैसेज भेजने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने को लेकर केस दर्ज कराए। इसके साथ ही कई छात्रा ने चौंकाने वाले खुलासे किए है। कहा है कि इंस्टीट्यूट की महिला टीचर्स और दूसरे स्टाफ मेंबर्स भी चैतन्यानंद की डिमांड पूरी करने के लिए कहते थे। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि आरोपी बाबा छात्राओं को देर रात अपने कमरे में बुलाते थे,और ऐसा न करने पर नंबर काटने और फेल करने की धमकी देते थे। कई छात्राओं ने ये भी आरोप लगाया कि रात में आपत्तिजनक मैसेज करता था और वार्डन्स उनसे वो मैसेज जबरदस्ती डिलीट कराती थीं। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दिए जाते थे,ताकि बाद में कोई सबूत न रह जाएं।

हालांकि, ऐसे अपराध के बाद भी अब तक बाबा दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम छानबीन कर रही है।

Share This Article