सिटी पोस्ट लाइव
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चुनावी रणनीति बनाने शुरू कर दिए है। गुरूवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी प्रभारी की घोषणा कर दी है। वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम को भी अहम जिम्मेदारी मिली है।
आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। गुरूवार को गुरूवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति का आधिकारिक ऐलान किया। बता दें, इस चुनाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बीजेपी की बागडोर संभालते नजर आएंगे। उन्हें चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C.R. पाटिल और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी ने सह प्रभारी नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि पार्टी की ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। वहीं, पार्टी संगठन ने इस फैसले को बिहार चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताया है। इसके बाद प्रदेश भाजपा में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले बिहार भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी विनोद तावरे के हाथ में थी।