क्या सच में टॉम क्रूज संग वन-नाइट स्टैंड, अमीषा पटेल ने खोला अपने दिल का राज…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने चौंकाने वाले ऐलान किए हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि वे टॉम क्रूज संग वन-नाइट स्टैंड को तैयार है। वहीं, शादी पर भी अमीषा ने खुलकर बात की है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हाल ही में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने एक पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को अपना क्रश बताते हुए कहा है कि वे उनके साथ वन-नाइट स्टैंड को तैयार है। इसके लिए एक्ट्रेस अपने सभी उसूलों को छोड़ने के लिए तैयार है। दरअसल, रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अमीषा ने कहा कि उन्हें टॉम क्रूज पर गहरा क्रश है। वहीं, मजाकिया अंदाज में बताया कि “अगर उनके साथ कोई पॉडकास्ट करतें हैं तो मुझे भी बुलाना। मैं हमेशा से टॉम क्रूज की फैन रही हूं। मेरा पेंसिल बॉक्स, मेरी फाइलें और मेरे कमरे का इकलौता पोस्टर हमेशा उनका ही रहा है।” आगे उन्होंने कहा कि “वह हमेशा मेरे क्रश रहे हैं। और मैं अक्सर हंसी-मजाक में कहती हूं कि उनके लिए मैं अपने सारे उसूल भी छोड़ सकती हूं। अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मैं उनके साथ वन-नाइट स्टैंड को तैयार हूं, तो मेरा जवाब है- बिलकुल मैं इसके लिए तैयार हूं।” हालांकि, शादी की बात पर अमीषा ने कहा- “मैं शादी के लिए तैयार हूं, बशर्ते मुझे कोई योग्य व्यक्ति मिल जाए। कहते हैं, ‘जहां चाह होती है, वहां राह निकल ही आती है।’ जो व्यक्ति मुझे हर मुश्किल से निकाल ले और मेरे दिल को छू जाए, वही मेरा लाइफ पार्टनर होगा। मुझे आज भी कई संपन्न परिवारों से प्रस्ताव मिलते हैं।”

बता दें, अमीषा ने फिल्मी करियर की शुरूआत 2000 में रिलीज हुई हिट फिल्म “कहो ना..प्यार है” से की थी। इसके बाद वे “बद्री” (2000) और “गदर: एक प्रेम कथा” (2001) जैसी फिल्मों में नजर आए। हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड” (2007), “भूल भुलैया” (2007) और “रेस 2” (2013) जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करते दिखी।

Share This Article