त्योहारी सीजन से पहले आम आदमी की जेब भारी होने वाला है। वहीं, एलपीजी सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया गया है। इससे छोटे व्यवसाय पर काफी प्रभाव पड़ा है।
दशहरा-दीवाली के समय में ही रसोई पर भारी असर पड़ा है। दरअसल, अब LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। 1 अक्टूबर 2025 से एलपीजी कीमतों में बदलाव किया गया है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे छोटे कारोबारियों और होटल-रेस्तरां सेक्टर पर असर पड़ने की संभावना है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
इसे लेकर कंपनियों का कहना है कि कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाने की वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की बढ़ती कीमतें और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट है। त्योहारों के सीजन में यह बढ़ोतरी आम उपभोक्ताओं के बजट पर असर डाल सकती है। घरेलू सिलेंडर की कीमतें अभी वैसा ही हैं, लेकिन होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों को अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ेगा।