इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अपने पूरे शबाब पर है। जहां एक ओर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को मात देकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान कब्जाया है, वहीं आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले की तैयारी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस 3 घंटे के मैच का आप लुत्फ उठाते हैं, उसे आयोजित करने में कितना पैसा खर्च होता है? आइए, एक आईपीएल मैच के खर्चों का पूरा “स्कोरकार्ड” समझते है।

वेन्यू और स्टेडियम बुकिंग;
BCCI सबसे पहले देश के चुनिंदा स्टेडियमों को शॉर्टलिस्ट करता है। एक मैच के लिए स्टेडियम बुक करने की फीस जगह के आधार पर तय होती है।
अनुमानित लागत: ₹50 लाख से ₹1 करोड़ प्रति मैच।
किसे मिलता है: यह रकम सीधे संबंधित स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन या स्टेडियम मैनेजमेंट को दी जाती है।

खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी;
मैदान पर उतरने वाले सितारों की फीस भी करोड़ों में होती है।
मैच फीस: इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग-12 के हर खिलाड़ी को लगभग ₹7.5 लाख प्रति मैच मिलते हैं।
टीम का खर्च: एक टीम सिर्फ खिलाड़ियों की सैलरी पर हर मैच में करीब ₹90 लाख खर्च करती है।
अतिरिक्त: अंपायर्स, मैच रेफरी और सपोर्ट स्टाफ की फीस इस आंकड़े से अलग होती है।

लॉजिस्टिक्स और ट्रैवल;
IPL में टीमें लगातार एक शहर से दूसरे शहर सफर करती हैं। खिलाड़ियों के चार्टर्ड प्लेन, लग्जरी होटल स्टे और ट्रांसपोर्टेशन पर औसतन ₹7 लाख खर्च होते हैं।

एक नजर में कुल खर्चा (बिना ब्रॉडकास्टिंग);
| मद (Category) | अनुमानित राशि |
| स्टेडियम किराया | ₹50 लाख – ₹1 करोड़ |
| खिलाड़ियों की फीस (दोनों टीमें) | ₹1.80 करोड़ |
| लॉजिस्टिक्स और ट्रैवल | ₹7 लाख |
| अंपायर/स्टाफ/सुरक्षा/अन्य | ₹12 करोड़+ |
| कुल अनुमानित खर्च | लगभग ₹15 करोड़ |