T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा उलटफेर: सुंदर की जगह लेने को तैयार हैं ये 5 ‘मैच विनर’, एक नाम कर देगा सबको हैरान!..

Ritu Raj

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप की राह कांटों भरी होती जा रही है। तिलक वर्मा की चोट का घाव अभी भरा भी नहीं था कि स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी पसली की चोट (Rib Injury) के कारण न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनकी जगह आयुष बदोनी को वनडे टीम में शामिल किया है, लेकिन असली सवाल वर्ल्ड कप के ‘प्लान बी’ को लेकर है।

रियान पराग:क्या ‘ऑफ-स्पिन’ का कोटा भर पाएंगे?
सुंदर की तरह ऑफ-स्पिन और विस्फोटक बल्लेबाजी का कॉम्बिनेशन रियान पराग के पास है। लेकिन पेंच उनकी फिटनेस और फॉर्म पर फंसा है। उन्होंने दिसंबर के बाद से कोई घरेलू मैच नहीं खेला है और लंबे समय से गेंदबाजी भी नहीं की है। क्या चयनकर्ता उन पर दांव लगाएंगे?

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आयुष बदोनी:’अनकैप्ड’ से ‘वर्ल्ड कप’ तक का सफर?
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल होकर बदोनी ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स का यह खिलाड़ी फिनिशर की भूमिका निभाता है और कामचलाऊ ऑफ-स्पिन भी कर लेता है। सुंदर के ‘लाइक-टू-लाइक’ रिप्लेसमेंट के तौर पर वह सबसे आगे दिख रहे हैं।

विप्राज निगम:टीम में लाएंगे ‘रिस्ट स्पिन’ का जादू
अगर टीम मैनेजमेंट लीक से हटकर सोचना चाहे, तो दिल्ली कैपिटल्स के विप्राज निगम एक छुपा रुस्तम साबित हो सकते हैं। वह एक बेहतरीन लेग स्पिनर होने के साथ-साथ निचले क्रम में बड़े हिट लगाने में माहिर हैं। टीम में एक दाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर की कमी को वह बखूबी पूरा कर सकते हैं।

नितीश कुमार रेड्डी: पेस ऑलराउंडर का बैकअप
पहले से ही हार्दिक और दुबे के रूप में दो पेस ऑलराउंडर टीम में हैं, लेकिन नितीश रेड्डी की हालिया फॉर्म उन्हें रेस में बनाए हुए है। अगर भारत स्पिन की जगह तेज गेंदबाजी की गहराई बढ़ाना चाहता है, तो रेड्डी एक सुरक्षित विकल्प हैं।

श्रेयस अय्यर:क्या ‘लाबुशेन फॉर्मूला’ अपनाएगी टीम इंडिया?
यह सबसे चौंकाने वाला लेकिन तार्किक फैसला हो सकता है। जैसे 2023 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने स्पिनर एश्टन एगर की जगह बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को शामिल कर मजबूती पाई थी, भारत भी श्रेयस अय्यर को वापस बुला सकता है। तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा के रूप में टीम के पास पहले से ही स्पिन विकल्प मौजूद हैं, ऐसे में अय्यर मिडिल ऑर्डर को चट्टान जैसी मजबूती दे सकते हैं।

हालांकि. सुंदर का बाहर होना सिर्फ एक खिलाड़ी का बाहर होना नहीं, बल्कि टीम के संतुलन का बिगड़ना है। अब देखना यह है कि चयनकर्ता ‘ऑफ-स्पिनर’ की तलाश में पराग/बदोनी के पास जाते हैं या ‘बल्लेबाजी की गहराई’ के लिए श्रेयस अय्यर का रुख करते हैं।

Share This Article