नीतीश सरकार का मिशन 2026: फरवरी में पेश होगा नया बजट, 19 बैठकों में तय होगा बिहार के विकास का रोडमैप!..

Ritu Raj

बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी। विधान परिषद सचिवालय ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, सत्र के दौरान 4, 7, 8, 14, 15, 21 और 22 फरवरी को सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी (अवकाश रहेगा)

कब क्या होगा?
2 फरवरी (शुरुआत): राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ सत्र का आगाज होगा। इसी दिन सरकार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेगी, जिसमें राज्य की आर्थिक सेहत का लेखा-जोखा होगा।
3 फरवरी (बजट दिवस): वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करेंगे।
9 फरवरी: सरकार सदन में वर्ष 2025-26 का तीसरा अनुपूरक बजट रखेगी।
23 फरवरी: विनियोग विधेयक पर चर्चा की जाएगी।
27 फरवरी (समापन): सत्र के अंतिम दिन गैर-सरकारी संकल्प लिए जाएंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

खास है यह सत्र?
दरअसल, यह सत्र नीतीश सरकार के लिए अपनी विकास योजनाओं (जैसे सात निश्चय-3) को जमीन पर उतारने और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने का सबसे बड़ा मंच होगा। विपक्ष द्वारा कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की भी पूरी संभावना है।

Share This Article