सिटी पोस्ट लाइव
टीम इंडिया ने एशिया कप सुपर 4 राउंड के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को शिकस्त दे दी है। सुपर ओवर में इस मैच के नतीजे सामने आए। वहीं, 41 साल बाद फाइनल में भारत-पाक आमने आमने होंगे।

एशिया कप सुपर 4 का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। टीम इंडिया ने सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की है। श्रीलंका ने विशाल लक्ष्य के बावजूद भी स्कोर बराबरी कर ली। दरअसल, भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। ओपनर अभिषेक शर्मा ने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए 61 रन बनाए। इसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल है। वहीं, बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज तिलक शर्मा 49 रन पर नॉटआउट लौटे। और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 39 रन और अक्षर पटेल ने 21 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका के महीश तीक्षणा, चमीरा, हसरंगा, शनाका और असालंका ने 1-1 विकेट लिए। टारगेट का पीछा करने उतरी विपक्षी टीम ने भी पूरे ओवर खेलते हुए स्कोर(202) बराबरी कर लिया। ओपनर पथुम निसांका ने सर्वाधिक(107) रन बनाए। वहीं, कुसल परेरा ने 58 रन की अहम पारी खेली। भारत से वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट हासिल किए।

सुपर ओवर की बात करें तो श्रीलंका से कुसल परेरा और दासुन शनाका उतरे, जबकि भारत से अर्शदीप सिंह गेंदबाजी के लिए आए। टीम ने सुपर ओवर में सिर्फ 3 रन(W.1.0.WD.0.W) बनाए। बल्लेबाजी के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल मैदान पर उतरे। वानिंदु हसरंगा के पहले ही गेंद पर सूर्यकुमार ने 3 रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।