राजपाल यादव के बाद अब अमीषा पटेल पर कानूनी शिकंजा: चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट!..

Ritu Raj

अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गई हैं। मुरादाबाद की एक अदालत ने साल 2017 के एक इवेंट से जुड़े चेक बाउंस मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। जहाँ एक ओर अदालत ने अभिनेत्री की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख अपनाया है, वहीं अमीषा इसे पूरी तरह से खारिज करते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं।

क्या है पूरा मामला?
यह विवाद 16 नवंबर 2017 का है, जब मुरादाबाद के इवेंट आर्गेनाइजर पवन वर्मा ने एक शादी में परफॉर्म करने के लिए अमीषा को आमंत्रित किया था। आरोप है कि अमीषा को ₹14.50 लाख एडवांस दिए गए थे, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। बाद में अमीषा ने ₹10 लाख नकद लौटा दिए, लेकिन बाकी के ₹4.50 लाख का जो चेक दिया, वह बाउंस हो गया। बार-बार समन भेजने के बावजूद अदालत में पेश न होने के कारण जज ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अमीषा पटेल का पक्ष:
इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर अपनी सफाई पेश की है। अमीषा का दावा है कि यह सालों पुराना मामला है और पवन वर्मा पहले ही समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करके पूरी राशि प्राप्त कर चुके हैं। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता झूठ बोलकर पब्लिसिटी पाने की कोशिश कर रहा है।अमीषा ने कहा कि उनके वकील अब पवन वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी (Fraud) का मामला दर्ज कराएंगे।

Share This Article