‘ईशान’ का प्रहार, ‘संजू’ की रफ्तार और ‘बुमराह’ की धार; इन 5 हीरो ने पक्का किया इंडिया का फाइनल का टिकट!..

Ritu Raj

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने घरेलू मैदान पर इतिहास रचते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड को 7 रन के करीबी अंतर से मात दी। भारत की इस जीत के हीरो संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या रहे।

मैच का टर्निंग पॉइंट;
जब इंग्लैंड 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तब 15 ओवर तक खेल उनके पक्ष में दिख रहा था। जैकब बेथेल (81 रन) और सैम करन क्रीज पर थे और स्कोर 185/5 था। कप्तान सूर्या ने 16वें ओवर में बुमराह को गेंद सौंपी। उन्होंने न केवल रन गति पर अंकुश लगाया, बल्कि 18वें ओवर में सिर्फ 6 रन देकर इंग्लैंड को दबाव में ला दिया। वहीं, बुमराह द्वारा बनाए गए दबाव का फायदा 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या को मिला, जिन्होंने खतरनाक दिख रहे सैम करन (18) को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराकर मैच भारत की मुट्ठी में कर दिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इन पांच सितारों ने आसान की फाइनल की राह;

खिलाड़ीमुख्य योगदानटूर्नामेंट का प्रभाव
संजू सैमसनसेमीफाइनल में 89 (42 गेंद)लगातार 2 प्लेयर ऑफ द मैच; वेस्टइंडीज के खिलाफ 97* रन।
ईशान किशनपाक के खिलाफ 77 रनटीम के टॉप स्कोरर (263 रन, 189.20 स्ट्राइक रेट)।
जसप्रीत बुमराहदबाव में सटीक स्पेल7 मैचों में 10 विकेट; पाक के खिलाफ भी जिताया था मैच।
हार्दिक पंड्याऑलराउंड प्रदर्शनसेमीफाइनल में 27 (12 गेंद) और अहम विकेट; कुल 199 रन।
वरुण चक्रवर्तीमिस्ट्री स्पिनभारत के लीडिंग विकेट टेकर (13 विकेट)।
Share This Article