कीवियों का हुंकार: अरबों भारतीयों का दिल टूटे तो टूटे, हमें चाहिए टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी!..

Ritu Raj

न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल से पहले कीवियों के हौसले बुलंद हैं। कप्तान मिचेल सैंटनर और पूर्व दिग्गज डेल स्टेन के बयानों ने इस खिताबी मुकाबले की सरगर्मी बढ़ा दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल से पहले कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी टीम इतिहास रचने के लिए तैयार है। वहीं, डेल स्टेन ने न्यूजीलैंड के ‘चोकर्स’ टैग पर अपनी राय रखी है।

सैंटनर की रणनीति;
मिचेल सैंटनर ने मानसिक जंग की शुरुआत करते हुए कहा कि अगर खिताब जीतने के लिए उन्हें अरबों भारतीयों का दिल तोड़ना पड़ा, तो उन्हें कोई मलाल नहीं होगा। सैंटनर का मानना है कि घरेलू मैदान और उम्मीदों के बोझ के कारण भारत पर दबाव कहीं ज्यादा होगा। कीवी कप्तान के अनुसार, भारत की आक्रामक बल्लेबाजी को रोकने का एकमात्र तरीका शुरुआती विकेट चटकाना है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर और बाउंसर को बड़ी चुनौती माना, जो टूर्नामेंट में अब तक 10 विकेट झटक चुके हैं। सैंटनर को उम्मीद है कि अहमदाबाद की पिच हाई-स्कोरिंग होगी। उनका लक्ष्य भारत को 220-230 के आसपास रोककर मैच पर पकड़ बनाना है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वरुण चक्रवर्ती पर नजर;
सैंटनर ने भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक ‘शानदार गेंदबाज’ बताया। उन्होंने माना कि यदि पिच से थोड़ी भी मदद मिली, तो वरुण न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

डेल स्टेन का तंज;
साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने एक यूट्यूब चर्चा में न्यूजीलैंड के ‘चोकर्स’ होने की ओर इशारा किया। स्टेन ने याद दिलाया कि न्यूजीलैंड 2019 (ODI), 2021 (T20) और 2025 (चैंपियंस ट्रॉफी) के फाइनल हार चुका है। आगे कहा कि अक्सर साउथ अफ्रीका को चोकर्स कहा जाता है, लेकिन न्यूजीलैंड भी अहम मौकों पर खिताब से चूकता रहा है। स्टेन के मुताबिक, भारत इस फाइनल को जीतने का सबसे प्रबल दावेदार है और वह तभी हारेगा जब कोई बहुत बड़ी गलती करे।

Share This Article