आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की 96 रनों की ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को जश्न में डुबो दिया है। इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने महज 25 गेंदों में 54 रनों की तूफानी पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई। लेकिन मैच खत्म होने के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक ऐसा पल आया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जीत के जश्न के बीच ईशान ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया को गले लगाकर इस पल को सेलिब्रेट किया। इस भावुक पल की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अगले साल बजेगी शहनाई?
ईशान की इस जीत के बाद उनके घर में भी खुशी का माहौल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशान के दादा रामानुग्रह पांडेय ने अपनी पोते की शादी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। दरअसल, जब दादाजी ने पूछा, “क्या मैं तुम्हारी शादी देखने तक जीवित रहूँगा?”, तो ईशान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “दादाजी, मेरी शादी तो अगले साल ही हो जाएगी। आपको सिर्फ मेरी शादी ही नहीं, बल्कि मेरे बच्चे के होने तक रुकना होगा ताकि आप उसे अपनी गोद में खिला सकें।” ईशान के दादा ने साफ किया कि परिवार को ईशान की पसंद पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, “ईशान जिसके साथ खुश रहेगा, हम उसे पूरे दिल से स्वीकार करते हैं।”

कौन हैं अदिति हुंडिया?
| विवरण | जानकारी |
| पहचान | मिस डीवा 2018 (सुपरनेशनल) और फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट |
| चर्चा की शुरुआत | आईपीएल 2019 में ‘मिस्ट्री गर्ल’ के रूप में स्टैंड्स में देखी गईं। |
| पारिवारिक पृष्ठभूमि | पिता जयपुर के बड़े घी कारोबारी हैं। |
| ईशान का सपोर्ट | अदिति अक्सर मैचों में ईशान का हौसला बढ़ाते देखी जाती हैं और फाइनल से पहले टीम इंडिया के साथ डिनर पर भी शामिल थीं। |