बंगाल चुनाव 2026: ममता ने चला ‘मास्टरस्ट्रोक’, 291 सीटों का ऐलान; जानें किन 3 सीटों पर हुआ गठबंधन?…

Ritu Raj

तृणमूल कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसते हुए 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस बार 226 से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

प्रमुख चुनावी घोषणाएं और बदलाव;
पिछले चुनाव के उलट, ममता बनर्जी इस बार अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से ही चुनाव मैदान में उतरेंगी। वहीं, सीएम ने इस बार नंदीग्राम से चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। यहाँ से टीएमसी ने पवित्रा कार्केई को टिकट दिया है, जो कभी शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे। दार्जिलिंग क्षेत्र की 3 सीटें (कालिम्पोंग, कर्सियोंग और दार्जिलिंग) अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम (BGPM) के लिए छोड़ी गई हैं। अभिषेक बनर्जी के अनुसार, उम्मीदवारों की सूची में समावेशी प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा गया है। इसमें महिलाएं(52), SC/ST(95) और अल्पसंख्यक(47) शामिल है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दिग्गज उम्मीदवार और उनकी सीटें;

उम्मीदवारचुनावी क्षेत्र (सीट)
ममता बनर्जीभवानीपुर
फिरहाद हकीमकोलकाता पोर्ट
मदन मित्राकमरहाटी
चंद्रिमा भट्टाचार्यदम दम उत्तर
डॉ. शशि पांजाश्यामपुकुर
कुणाल घोषबेलेघाटा
ज्योतिप्रियो मल्लिकहाबरा
मुस्तफिजुर रहमानभरतपुर (मुर्शिदाबाद)

ममता बनर्जी के कड़े तेवर;
उम्मीदवारों की सूची जारी करते समय मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है और उसे सीधे तौर पर भाजपा का प्रचार करना चाहिए। भरतपुर सीट से मौजूदा विधायक हुमायूं कबीर का पत्ता काटते हुए पार्टी ने मुस्तफिजुर रहमान पर भरोसा जताया है।

Share This Article