बिहार में बड़ा सियासी ट्विस्ट: नितिन नवीन का इस्तीफा टला, अचानक असम रवाना; क्या दिल्ली में लिखी जा रही है नई पटकथा?…

Ritu Raj

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। वह अचानक असम के डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो गए, जबकि पहले खबर थी कि वे सुबह 9 से 10 बजे के बीच बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को भी दिल्ली बुलाया गया है और वे सुबह 10 बजे रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि इस्तीफे की जानकारी मिलने पर वे पटना पहुंचे थे, लेकिन किसी आपात स्थिति के कारण कार्यक्रम टल गया। हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उन्हें अब विधायक पद छोड़ना होगा। उनके इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होने की संभावना है, जिस पर सभी राजनीतिक दलों की नजर रहेगी। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्यसभा सदस्य बनने के बाद विधान परिषद (MLC) पद से इस्तीफा देंगे। इसके लिए 30 मार्च अंतिम तारीख तय है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ले सकते हैं। इनमें नीतीश कुमार, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, शिवेश कुमार और रामनाथ ठाकुर शामिल हैं। शपथ ग्रहण के लिए ये सभी 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। गौरतलब है कि 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में इन नेताओं की जीत की घोषणा हुई थी। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का विधायक पद छोड़ना पहले से तय माना जा रहा था, क्योंकि उन्हें पार्टी कार्यों के चलते लगातार दिल्ली में रहना पड़ रहा है।

Share This Article