RCB के लिए खेलने को बेताब नुवान तुषारा! बोर्ड ने रोका रास्ता तो कोर्ट पहुंचे खिलाड़ी, क्या खेल पाएंगे IPL 2026?…

Ritu Raj

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार शुरुआत की है, लेकिन मैदान के बाहर टीम एक बड़ी समस्या से जूझ रही है। टीम के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा अब तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं और मामला अब अदालत की दहलीज तक जा पहुंचा है।

क्या है पूरा विवाद?
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण तुषारा को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देने से इनकार कर दिया है। इसके खिलाफ तुषारा ने कोलंबो जिला न्यायालय में याचिका दायर कर बोर्ड के फैसले को चुनौती दी है। दरअसल, अदालत इस मामले पर अगली सुनवाई 9 अप्रैल को करेगी। उनका दावा है कि SLC के साथ उनका अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो चुका है और वे इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते। तुषारा ने बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त करना चाहते हैं, ऐसी स्थिति में बोर्ड को एनओसी रोकने का अधिकार नहीं है। श्रीलंका बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम और विदेशी लीगों के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य कर रखा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तुषारा का आईपीएल सफर और कीमत;
नुवान तुषारा को उनके अनोखे बॉलिंग एक्शन के लिए जाना जाता है। आरसीबी ने उन पर बड़ा दांव लगाया था, लेकिन अब उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है।

विवरणजानकारी
नीलामी की कीमत₹1.6 करोड़ (RCB द्वारा खरीदा गया)
IPL 2025 का प्रदर्शनकेवल 1 मैच खेला
पिछला अनुभव2024 में मुंबई इंडियंस के लिए 7 मैच खेले
कुल आईपीएल रिकॉर्ड8 मैच, 9 विकेट
Share This Article