Sikandarpur Crime: जिम से लौट रहे पूर्व पार्षद को बदमाशों ने घेरा, पिस्टल दिखाकर झपटी सोने की चेन, इलाके में दहशत…

Ritu Raj

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर इलाके में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है। यहाँ एक पूर्व पार्षद से सोने की चेन छीन ली गई और विरोध करने पर पार्षद पुत्र को घायल कर अपराधी फरार हो गए।

वारदात का विवरण;
पूर्व पार्षद विकास सहनी जिम से लौटकर सब्जी मंडी गए थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। वहीं, अपराधियों ने उनके गले से करीब 50 ग्राम सोने की चेन झपट ली, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। जब विकास सहनी ने हिम्मत दिखाते हुए पीछा किया, तो अपराधियों ने उन पर पिस्टल तान दी, जिससे जान बचाने के लिए उन्हें पीछे हटना पड़ा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बचाव में पार्षद पुत्र घायल;
घटना के दौरान वार्ड-17 की वर्तमान पार्षद गणिता देवी के पुत्र भी वहीं मौजूद थे। उन्होंने अपनी स्कूटी से अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि, बदमाशों ने उन पर भी हथियार तान दिया। घबराहट और तेज रफ्तार के कारण उनकी स्कूटी एक दुकान से जा टकराई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और पीड़ित का आक्रोश;
इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित विकास सहनी और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी जाहिर की है। लोगों का आरोप है कि संवेदनशील इलाका होने के बावजूद पुलिस की मौजूदगी नगण्य है। दिनदहाड़े हुई इस छिनतई से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

पुलिस की कार्रवाई;
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिकंदरपुर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष डीके महतो के अनुसार, पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। एक कैमरे में कुछ संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article