Bihar School Timing: भीषण गर्मी के बीच बिहार के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 6:30 बजे से लगेंगी क्लास!..

Ritu Raj

बिहार में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। तेज धूप और तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने के कारण अब राज्य के सभी सरकारी स्कूल सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। यह नई व्यवस्था 31 मई तक, यानी गर्मी की छुट्टियों से पहले तक लागू रहेगी।

नई समय-सारणी के अनुसार, स्कूल खुलने के बाद पहले आधे घंटे में प्रार्थना और अन्य गतिविधियां होंगी। इसके बाद सुबह 7 बजे से कक्षाएं शुरू होंगी। कुल सात पीरियड होंगे, जिनमें हर पीरियड 40 मिनट का रहेगा। दोपहर 12:20 बजे तक बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी, जबकि इसके बाद 10 मिनट तक शिक्षकों की समीक्षा बैठक होगी। मिड-डे मील को लेकर भी विभाग ने लचीलापन दिखाया है। जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या अधिक है, वहां भोजन एक साथ कराने की अनिवार्यता नहीं होगी। ऐसे स्कूलों में दो चरणों में मिड-डे मील दिया जा सकेगा। कुछ बच्चे मध्यांतर में खाना खाएंगे, जबकि बाकी को तीसरी या चौथी कक्षा अवधि में भोजन मिलेगा। इस दौरान अन्य छात्रों की पढ़ाई जारी रहेगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उधर, मौसम विभाग ने 6 अप्रैल से 12 जिलों के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बिजली गिरने की संभावना के साथ 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं हैं। इन दोनों के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ रही है और बादल बन रहे हैं, जिससे बारिश, तेज हवा और बिजली जैसी स्थितियां बन रही हैं। यही कारण है कि मानसून से पहले ही मौसम में अस्थिरता देखने को मिल रही है।

Share This Article