MI vs RR Preview: मुंबई की गेंदबाजी बनाम राजस्थान का टॉप ऑर्डर; जानें पिच रिपोर्ट और संभावित Playing 11…

Ritu Raj

मंगलवार की शाम आईपीएल के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की गवाह बनने जा रही है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें एक-दूसरे को चुनौती देंगी। टॉस शाम 7:00 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी।

मैच का प्रीव्यू;
मुंबई की उम्मीदें: क्या कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी होगी? बीमारी के बाद उन्होंने नेट्स में पसीना बहाना शुरू कर दिया है।
राजस्थान का जोश: लगातार जीत के साथ राजस्थान की टीम जीत की लय (Momentum) को बरकरार रखना चाहेगी।
पुराना इतिहास: अब तक दोनों के बीच 30 मुकाबले हुए हैं, जिसमें मुंबई 16-14 से थोड़ी आगे है। पिछले साल मुंबई ने राजस्थान को 100 रनों के भारी अंतर से हराया था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

टीमों का विश्लेषण;

टीमताकत (Strength)चिंता का विषय (Weakness)
मुंबई इंडियंसहार्दिक पांड्या की वापसी और मिचेल सैंटनर की सटीक स्पिन।बुमराह को विकेट न मिलना और शार्दूल ठाकुर की महंगी गेंदबाजी।
राजस्थान रॉयल्सयशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक ओपनिंग।कप्तान रियान पराग के बल्ले से बड़े स्कोर का इंतजार।

पिच और परिस्थितियाँ;
बरसापारा स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की स्वर्ग रही है। यहाँ पिच बैटिंग फ्रेंडली है। जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े स्ट्रोक खेलना आसान होता है। वहीं, ओस (Dew) का भी प्रभाव काफी रहता है। रात के मैच में ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना कठिन हो जाता है। टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है। इसके साथ ही हाई स्कोर की बी उम्मीद है। यहाँ का उच्चतम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान ने ही बनाया था।

मैच के ‘एक्स-फैक्टर’ (Players to Watch);
1) जसप्रीत बुमराह: हालांकि वे अब तक विकेटलेस रहे हैं, लेकिन उनकी किफायती गेंदबाजी कभी भी मैच का पासा पलट सकती है।
2) तुषार देशपांडे: पिछले मैच में डेथ ओवर्स में 10 रन डिफेंड कर उन्होंने खुद को राजस्थान का नया ‘फिनिशर’ गेंदबाज साबित किया है।
3) मिचेल सैंटनर: अल्लाह गजनफर की जगह आए सैंटनर अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी से मुंबई को मजबूती दे रहे हैं।

संभावित प्लेइंग-12;
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।

Share This Article