कौन है कृष भगत? जिसे मुंबई इंडियंस ने अचानक अपनी टीम में किया शामिल, गेंदबाजी के साथ मचाता है बल्ले से गदर!..

Ritu Raj

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह युवा ऑलराउंडर कृष भगत को अपनी टीम में शामिल किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले अंकोलेकर घुटने की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। फ्रेंचाइजी ने चार मैचों के बाद गुरुवार को यह घोषणा की।

दरअसल, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन की शुरुआत जीत से की थी, लेकिन उसके बाद लगातार तीन मुकाबले गंवा दिए। इस बीच ओपनर रोहित शर्मा भी पिछले मैच में चोटिल हो गए, जिससे उनके अगले मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है। 21 वर्षीय कृष भगत दाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं। वह तेज गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। पिछले दो वर्षों से वह मुंबई इंडियंस के ट्रायल का हिस्सा रहे हैं और इस सीजन से पहले टीम के साथ सपोर्ट बॉलर के रूप में जुड़े थे। हाल ही में उन्होंने डीवाई पाटिल टी20 कप में भी अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे कोचिंग स्टाफ प्रभावित हुआ।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अगर उनके घरेलू रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो भगत ने 7 फर्स्ट क्लास मैचों में 145 रन बनाए हैं और 7 विकेट लिए हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में 9 मैचों में 52 रन और 9 विकेट उनके नाम हैं। अब मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

Share This Article