ससुराल जा रहे युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

सहरसा। जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अमलेश सादा के रूप में हुई है, जो कनरिया थाना क्षेत्र के बेलवाडा पुनर्वास वार्ड 15 का निवासी है। वह पंजाब में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और ससुराल जाने के लिए निकला था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, फरार हुआ चालक

यह दुर्घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के खजूरदेवा के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने अमलेश की बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सिमरी बख्तियारपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों में इस दुर्घटना को लेकर आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

Share This Article