हाइवा से महिला की मौत, मुआवजा देने के बाद उठाया गया शव

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
बड़कागांव ।
बीती देर शाम 7:00 बजे शनिवार को सड़क दुर्घटना में हाईवा से जो प्राथमिक विद्यालय सीकरी ऊपर मोहडर के महिला पारा शिक्षिका सीकरी निवासी 35 वर्षीय शिक्षिका शांति देवी की मौत हो गई, जिसे लेकर मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने 21 घंटे तक सड़क जाम रखा। विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, भाजपा नेता शिवलाल महतो, जेकेएलएम नेता बालेश्वर कुमार, उप प्रमुख वचन देव कुमार, सीकरी ओपी थाना प्रभारी सुनील कुमार, मुखिया प्रभु महतो, नकुल महतो, हेमंत भुईंया व उपस्थित प्रबुद्ध जनों के प्रयास से मामले का समाधान कर सड़क जाम हटाया गया।

विधायक रोशन लाल चौधरी नाम बताया कि मृतक के परिवार को हाईवा मालिक की तरफ से 500000 दिया जाएगा। जिसमें फिलहाल ढाई लाख रुपये दिया गया है, 8 तारीख को ढाई लाख और दिया जाएगा। इसके अलावा मृतिका शांति देवी के पति को कंपनी में नौकरी दिलाने का काम किया जाएगा। बड़कागांव में भारी वाहनों से हो रही बार-बार सड़क दुर्घटना घटना लोगों की मौत को लेकर बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने गंभीरता दिखलाते हुए हजारीबाग सदर एसडीओ को बड़कागांव में नो एंट्री लगाने के लिए अनुशंसा कर पत्र देर शाम भेज दिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जिसमें सुबह 5:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक भारी वाहनों का नो एंट्री रहेगी। वही ग्रामीणों ने कहा कि सीकरी में कई जगह ब्रेकर लगाने की आवश्यकता है। सीकरी के 5 से 6 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में अब तक हो चुकी है। गुस्साए लोगों ने कहा कि बड़कागांव टंडवा रोड से हमेशा के लिए कोयले भारी वाहन की परिचालन पर 24 घंटा पूर्ण रूप से प्रतिबंध होना चाहिए। अन्यथा दुर्घटनाएं होती रहेगी लोग मरते रहेंगे इसके जिम्मेवार प्रशासन होगा ।

Share This Article