गंगा में डूबा किशोर, 16 घंटे बाद मिला शव, गांव में मातम!

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

सिमरी: अभिलाख के डेरा गांव के पास गंगा नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार शाम की है। शनिवार सुबह जब परिवारजन उसे खोजने लगे और कोई सुराग नहीं मिला, तो संदेह के आधार पर स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई। खोजबीन के दौरान किशोर का शव गंगा से बरामद हुआ, जिससे उसके डूबने की पुष्टि हुई।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जानकारी के अनुसार, विवेक के परिवारवाले गंगा किनारे परवल की खेती करते हैं। शुक्रवार शाम वह खेत पर गया था और करीब 6 बजे पानी पीने के लिए खेत से निकला। आशंका है कि इसी दौरान वह गंगा में डूब गया। चूंकि खेत पर मौजूद परिजनों को लगा कि वह घर लौट गया होगा, इसलिए रातभर उसकी खोजबीन नहीं हुई। शनिवार सुबह जब पिता खेत से लौटे और पता चला कि विवेक रातभर घर नहीं आया, तो तलाश शुरू हुई। करीब 16 घंटे बाद सुबह 9 बजे गोताखोरों ने गंगा से उसका शव बाहर निकाला।

किशोर की पहचान और परिवार में शोक

मृतक की पहचान रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र के अभिलाख के डेरा गांव निवासी परमात्मा बिंद के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही रामदास राय के डेरा थानाध्यक्ष शुभम कुमार सदा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। इस दुखद घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article