24 जनवरी तक बिहार में रहेगा शीत लहर का प्रकोप.

गया 4.0 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सबसे ठंडा शहर रहा, जानिये कब मिलेगी राहत?

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में  बर्फीली हवाओं की वजह से घना कोहरा व शीत दिवस का प्रकोप जारी है.मौसम विभाग के अनुसार  24 जनवरी तक पछुआ के कारण सुबह-शाम कनकनी रहेगी.शनिवार को दरभंगा, बक्सर, बांका, छपरा, भागलपुर, पूर्णिया, जीरादेई, कैमूर, डेहरी, पूसा, अगवानपुर एवं फारबिसगंज शीत लहर की चपेट में रहे. पूर्णिया में अति घना कोहरा व पटना, गया समेत अन्य जिलों में हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहा.

गया4.0 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सबसे ठंडा शहर रहा. शनिवार को गया का न्यूनतम तापमान जम्मू शहर से भी कम रहा.जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना सहित 22 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.पटना समेत 25 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई.21.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर के सबौर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. राजधानी का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Bihar Weather Today