यात्रा पर अखिलेश प्रसाद सिंह, करेंगे परिवर्तन संकल्प रैली.

सिटी पोस्ट लाइव : 26 सितंबर से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह  यात्रा पर निकलेगें.अखिलेश प्रसाद सिंह भोजपुर, बक्सर, कैमूर, सासाराम और औरंगाबाद की यात्रा पर निकलेंगे. 26 सितंबर को सुबह 8 बजे अखिलेश प्रसाद सिंह कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम, पटना से भोजपुर के लिए रवाना होंगे. वे बिहटा और कोइलवर होते हुए जाएंगे. वहां भोजपुर जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली में शामिल होंगे और संबोधित करेंगे. 27 सितंबर को भोजपुर से बक्सर, आरा, शाहपुर और डुमराव होते हुए जाएंगे.

28 सितंबर को बक्सर से कैमूर, देहरी, रामगड़ और मोहनिया होते हुए जाएंगे. 29 सितंबर को अखिलेश सिंह सासाराम से औरंगाबाद, डेहरी आन सोन होते हुए जाएंगे. वे चारों जिलों में आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करेंगे.संगठन की मजबूती के लिए संगठन के पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती का जायजा लेंगे. अखिलेश प्रसाद सिंह भारत जोड़ो यात्रा के तहत बिहार के कई जिलों की यात्रा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद ही कर चुके हैं. अब वे 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर परिवर्तन रैली में जा रहे हैं.

AKHILESH PRASAD