बिहार में ठंड की दस्तक, तेजी से गिरेगा तापमान.

 

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है.  बिहार के कई शहरों का तापमान तेजी से  गिरने लगा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार आने आने वाले सप्ताह के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. सुबह और शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है. साथ ही तापमान में भी दो डिग्री के करीब गिरावट दर्ज की जायेगी. अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भागों के जिलों के न्यूनतम तापमान मे 02-03 डिग्री की गिरावट दर्ज की जायेगी. साथ ही कोहरा और धुंध छाए रहने की प्रबल संभावना है.


राज्य मे पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है. इसी वजह से राज्य का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा. लेकिन सुबह के समय राज्य के अधिकांश भागों में धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है. साथ ही हिमालय के तलहटी और राज्य के पश्चिमी जिलों में सुबह के समय हल्के स्तर का कुहासा छाए रहने की संभावना है.राजधानी पटना में  अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 20°C रहने की संभावना है. सूर्योदय सुबह 6 बजे होगी और सूर्यास्त 05:06 बजे होगी.

 राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 से 32°C और न्यूनतम तापमान 18 से 20°C रहने की संभावना है. लेकिन पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में न्यूनतम तापमान 16 से 18°C रहने की संभावना है.पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम आम तौर पर शुष्क बना रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.4°C मधुबनी में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6°C गया में दर्ज किया गया.

BIHAR Weather Update