राजनाथ सिंह का कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर निकले, लोकसभा चुनाव में नहीं मिला था टिकट
Ashwini Choubey
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक में वरिष्ठ नेता अश्वनी चौबे को जगह नहीं मिली. बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अजीबोगरीब पशोपेश में फंस गए. उन्हें मंच पर जगह ही नहीं मिली. उनके लिए मंच पर कोई कुर्सी आरक्षित नहीं थी.नतीजा हुआ कि बक्सर के पूर्व सांसद अश्विनी चौबे केवल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अभिवादन करने के बाद वहां से निकल गये..
ज्ञान भवन पहुंचने के बाद मंच पर जाने के क्रम में राजनाथ सिंह के साथ साथ अश्विनी चौबे दिखाई दिए.भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी साथ साथ थे.अश्विनी चौबे जब मंच पर पहुंछे उनके नाम की कोई कुर्सी ही नहीं थी.जब लगा कि मंच पर उनके लिए जगह नहीं है तो चौबे जी निकल गये.
जब संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि आप कार्यक्रम शुरू होने के पहले ही क्यों जा रहे हैं? आपको मंच पर कुर्सी भी नहीं मिली तो इस पर चौबे ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. उनको कहीं बाहर जाना है. वे राजनाथ सिंह से मिलने आये थे. उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर उनका दूसरी जगह जाने का कार्यक्रम है. कुर्सी नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरा हॉल ही हमारे लिए है.
गौरतलब है कि हाल ही में अश्वनी चौबे ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगा दिया था.उन्होंने बीजेपी नेता सुशिल मोदी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए यहाँ तक कह दिया था कि उनकी मौत कैंसर से नहीं बल्कि बीजेपी की प्रताड़ना से हुई थी.अश्वनी चौबे के इस आरोप के बाद बीजेपी में खलबली मच गई थी.एक तरह से उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर ही निशाना साध दिया था.उसी का साइड इफ़ेक्ट आज दिखा कि उन्हें मंच पर जगह नहीं मिली.