देश का सबसे अमीर नगर निगम या सत्ता का ‘पावर हाउस’? जानिए क्यों BMC की कुर्सी के आगे फीकी है कई राज्यों की सरकारें!..

Ritu Raj

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) केवल एक नगर निगम नहीं है, बल्कि यह मुंबई की ‘जीवनरेखा’ और देश की राजनीति का ‘सत्ता केंद्र’ है। 1888 में स्थापित यह संस्था आज 1.25 करोड़ से अधिक आबादी की जरूरतों को पूरा करती है। इसे ‘मिनी विधानसभा’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका बजट भारत के कई छोटे राज्यों से भी बड़ा (50,000 करोड़ रुपये से अधिक) होता है।

कैसे चलती है BMC?
BMC का कामकाज दो मुख्य स्तंभों पर टिका है:
1) राजनीतिक विंग (जनप्रतिनिधि): इसमें 227 निर्वाचित नगरसेवक होते हैं। जनता द्वारा चुने गए ये प्रतिनिधि शहर के महापौर (Mayor) का चुनाव करते हैं। महापौर शहर का प्रथम नागरिक होता है।
2) प्रशासनिक विंग (कार्यकारी शक्ति): यहाँ असली ताकत नगर आयुक्त (Municipal Commissioner) के पास होती है, जो एक वरिष्ठ IAS अधिकारी होते हैं और राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुंबई के लिए BMC क्यों है अनिवार्य?
1) स्वास्थ्य सेवा: KEM, सायन और नायर जैसे बड़े अस्पतालों के साथ यह एशिया का सबसे बड़ा शहरी स्वास्थ्य नेटवर्क चलाती है।
2) बुनियादी ढांचा: सड़कों, फ्लाईओवरों का निर्माण और मानसून के दौरान बाढ़ नियंत्रण (ड्रेनेज सिस्टम) इसकी प्राथमिकता है।
3) शिक्षा: हजारों बच्चों को प्राथमिक शिक्षा और मिड-डे मील उपलब्ध कराना।
4) जीवन रक्षक सेवा: अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन की टीम किसी भी आपात स्थिति (बिल्डिंग गिरना, आग लगना) में सबसे पहले पहुँचती है।

‘मिनी विधानसभा’: राजनीतिक महत्व;
BMC के चुनाव अक्सर ‘मिनी विधानसभा’ कहलाते हैं क्योंकि यहाँ का नियंत्रण सीधे तौर पर भारी-भरकम बजट और ठेकों पर नियंत्रण देता है।
– राजनीतिक दबदबा: दशकों तक यह शिवसेना का गढ़ रही है, लेकिन अब यह भाजपा और अन्य दलों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का केंद्र है।
– आर्थिक प्रभाव: मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, इसलिए यहाँ के प्रशासनिक फैसले पूरे देश की अर्थव्यवस्था पर असर डालते हैं।

चुनौतियां और विवाद;
भ्रष्टाचार: बड़े प्रोजेक्ट्स के ठेकों में धांधली के आरोप।
मानसून की मार: हर साल जलभराव और सड़कों पर गड्ढों की समस्या।
जवाबदेही: राज्य सरकार और स्थानीय निकाय के बीच अक्सर प्रशासनिक टकराव देखने को मिलता है।

Share This Article