आज बिहार बोर्ड जारी करेगा इंटरमीडिएट का रिजल्ट, 13 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : आज बिहार बोर्ड  इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करेगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष अध्यक्ष आनंद किशोर आज  मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करेगें. दोपहर 1:15 बजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार , शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान करेंगे.बिहार बोर्ड पिछले 6 सालों से इंटरमीडिएट रिजल्ट सबसे पहले जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है. इस साल भी बिहार बोर्ड अन्य बोर्ड से पहले 12वीं रिजल्ट जारी करने जा रहा है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थीं.न परीक्षा में  कुल 12,92,313 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. इनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हैं.स्टूडेंट्स www.interresult2025.com और https://interbiharboard.com वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में ही कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त होने जरूरी हैं. जो स्टूडेंट 2 से ज्यादा सब्जेक्ट्स में 33% से कम अंक लाते हैं, वे पास नहीं होंगे. फर्स्ट रैंक- 2 लाख रुपए, लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल। (पहले 1 लाख रुपए मिलते थे. सेकेंड रैंक- 1.5 लाख रुपए। (पहले 75000 रुपए मिलते थे.) थर्ड रैंक- 1 लाख रुपए. (पहले 50 हजार रुपए मिलते थे.) फोर्थ से 10वीं रैंक- 30 हजार रुपए.

Share This Article