सिटी पोस्ट लाइव : आज पटना में महागठबंधन की अहम् बैठक तेजस्वी यादव के आवास पर होने जा रही है. इस बैठक में सभी घटक दलों के नेता भाग लेंगे और राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करेंगे.यह बैठक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के आवास 1 पोलो रोड, पटना में दोपहर 1 बजे से शुरू होगी. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, आगामी चुनावों की तैयारियों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह बैठक महागठबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. विशेष रूप से बिहार में बदलते राजनीतिक परिदृश्य के मद्देनजर. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक महागठबंधन की एकता और भविष्य की रणनीति को नई दिशा दे सकती है.
आज होने वाली यह बैठक इसलिए भी काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इस बैठक में महागठबंधन की ओर से सीएम के चेहरे पर भी फैसला लिया जा सकता है. बिहार बिधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत से मैदान में उतरने की तैयारियां कर रही हैं. महागठबंधन से लेकर एनडीए तक सब अपना-अपना जोर लगा रहे हैं. लगातार बैठकों का दौर जारी है. आपको बाते दें कि बिहार चुनाव से पहले वीआईपी पार्टी के सर्वेसर्वा मुकेश सहनी डिप्टी सीएम के पद पर दावा ठोक रहे हैं.सूत्रों के अनुसार आज तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के साथ साथ उप-मुख्यमंत्री के दो नाम पर भी निर्णय हो सकता है.