सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया है.7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला हो गया है.केंद्रीय प्रतिनुक्ति से लौटे कुंदन कृष्णन के हाथ में कानून व्यवस्था को सँभालने की जिम्मेवारी दे दी गई है.उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय बना दिया गया है.कुंदन कृष्णन एक कड़क अधिकारी माने जाते हैं.उनके नाम से ही अपराधियों की पतलूनें गीली हो जाती हैं.उनके एडीजी मुख्यालय बन जाने से पुलिस के कामकाज के तरीके में बहुत बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है.
जितेंद्र सिंह को महानिदेशक मुख्यालय के अतिरिक्त प्रभार से किया गया मुक्त कर दिया गया है.पंकज दरार को अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था के पद पर पदस्थापित किया गया है.संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक ट्रेनिंग के पर नियुक्त कर दिया गया है. शालीन को पुलिस महा निरीक्षक निरोधक दस्ता के पद पर तैनात किया गया है.श्री विवेक कुमार को पुलिस उप- महा-निरीक्षक भागलपुर के पद पर तैनात किया गया है.विवेक कुमार के ख़िलाफ़ जो निगरानी विभाग का केस चल रहा था ,उसे वापस लेने के बाद उनको अच्छी पोस्टिंग मिली है.भागलपुर के डीआइजी विवेकानंद को बिहार एसटीएफ का डीआइजी बनाया गया है. javascript:false