आज RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, लालू-तेजस्वी बनाएंगे चुनावी रणनीति.

City Post Live

RJD National Executive Meeting:

सिटी पोस्ट लाइव बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. तमाम राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारी करने में जुटे हुए हैं. आज पटना में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है. दोपहर 2 बजे से पटना के एक होटल में यह बैठक होगी.इस बैठक में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता, कार्यकारिणी के सदस्य, सभी प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे. लालू की अध्यक्षता में यह बैठक होगी. बैठक में चुनावी तैयारियों और रणनीति पर मंथन होगा. चुनावी मुद्दों को फाइनल किया जाएगा. प्रचार अभियान की रूपरेखा तय होगी. 

एनडीए सरकार को किस तरह घेरना है बैठक में इसकी रूपरेखा तय होगी. बूथ सशक्तिकरण पर वार्ता होगी. सहयोगी दलों में तालमेल रहे इस पर चर्चा होगी. लालू जीत का मंत्र देंगे. तेजस्वी महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा हैं इस बात को दोहराया जा सकता है. दूसरी ओर पांच जुलाई को पटना के बापू सभागार में आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक है. लालू यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उनकी ताजपोशी होगी. उसके पहले की औपचारिकताएं कार्यकारिणी की बैठक में पूरी की जाएंगी.  कल (शनिवार) की बैठक में राष्ट्रीय परिषद की होने वाली बैठक व खुला अधिवेशन की कार्यसूची एवं पेश होने वाले विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article