इंटरनेशनल दंगल: अनंत सिंह के गांव में भिड़ेंगे ईरान और जर्मनी के पहलवान, 10 लाख की भीड़ का दावा!..

Ritu Raj

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह अपने पैतृक गांव नदावां में एक ऐतिहासिक खेल आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। बिहार केसरी स्वर्गीय विवेका पहलवान की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आगामी 3 अप्रैल को ‘विराट कुश्ती अंतरराष्ट्रीय महा दंगल’ का आयोजन होने जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा मुकाबला;
दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस दंगल में केवल देश ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार के पहलवान भी अपना दमखम दिखाएंगे। मुख्य आकर्षणों में ईरान से शभीव और इरफान, तो वहीं जर्मनी के नामी पहलवान ‘Tuddo’, और उत्तर प्रदेश के चर्चित पहलवान अजीत कुमार समेत देश-विदेश के कई दिग्गज शामिल होंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

10 लाख की भीड़ और भव्य तैयारियां;
आयोजन की कमान खुद अनंत सिंह ने संभाल रखी है। हाल ही में उन्होंने सदानंद पहलवान, अरविंद पहलवान और राजवीर पहलवान के साथ तैयारियों का जायजा लिया। अनंत सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक दंगल का गवाह बनने के लिए 10 लाख से अधिक लोग नदावां पहुंच सकते हैं। उन्होंने पूरे क्षेत्र की जनता को इस आयोजन के लिए खुला निमंत्रण दिया है।

खेल के साथ दिखेगा भोजपुरी रंग;
दंगल के रोमांच के बीच सांस्कृतिक छटा बिखेरने के लिए लोकप्रिय भोजपुरी गायक गुंजन सिंह भी मंच पर मौजूद रहेंगे। उनके गीतों से कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का लगेगा। “यह आयोजन न केवल खेल के प्रति ग्रामीण उत्साह को बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र के गौरवशाली कुश्ती इतिहास को भी नई पहचान देगा।”

Share This Article