सिटी पोस्ट लाइव : लगातार भीषण गर्मी के बाद पिछले दो दिन से आसमान में बदल छाए रहने से गर्मी से थोड़ी राहत देखने को मिल रही है.दोपहर में तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहें, लेकिन सुबह में आसमान में बादल छाए रहने से हल्की ठंडक का एहसास हुआ. गुरुवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
अगले 12 से 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इसके बाद मौसम शुष्क रह सकता है. पूर्वानुमान के अनुसार नौ जून तक उत्तर बिहार के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बादल के साथ बारिश की भी संभावना बन रही है.अगले दो दिनों तक औसतन 18 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी, जिसके बाद पुरबा हवा चलने की संभावना है. इससे ठंडक का एहसास होगा. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 25 से 35 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
गुरुवार को सुबह में मौसम खुशनूमा रहने के बाद दोपहर में तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे.सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा. शाम ढलने के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली.मौसम विभाग के अनुसार मानसून आने में बिलम्ब हो सकता है.मानसून आने तक भीषण गर्मी का अहसास हो सकता है.