एक ही जाति के लोगों के जज बनने से करप्‍शन,80 से 90 प्रतिशत जज भ्रष्‍ट.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :कांग्रेस के सीनियर दलित नेता  उदित राज ने  न्यायपालिका पर विवादित टिपण्णी की है.उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा का मामला उठाते हुए कहा कि सिर्फ पटना ही नहीं, बल्कि अन्य अदालतों में भी 80 से 90 प्रतिशत जज भ्रष्ट हैं. उदित राज ने कहा कि  ज्‍यूडिशियरी में एक ही जाति के लोग जज बन रहे हैं इसलिए भ्रष्टाचार है.. भारत ही एक ऐसा देश है जहां जज की नियुक्ति जाति के आधार पर होती है.

पटना में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि उनके आने का एकमात्र उद्देश्य संविधान को बचाना है. उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर राजनीतिक चेतना ज्यादा है, लेकिन सामाजिक चेतना का अभाव है. इसकी वजह से सामंती सोच बनी हुई है. यहां जितना राजनीतिक परिवर्तन की जरूरत है, उससे कहीं ज्यादा सामाजिक परिवर्तन की जरूरत है. जाति जनगणना पर जोर देते हुए कहा कि  देश से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हटाने की जरुरत है. लोगों का ईवीएम पर भरोसा नहीं है. इसलिए देश में निष्पक्ष चुनाव आयोजित कराने के लिए ईवीएम को हटाना चाहिए.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि साल 2014 के बाद से देश में युवाओं के सामने रोजगार का संकट गहरा गया है. बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में दलितों को रिझाने के लिए कई दल सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान बचाने की लड़ाई में साथ नहीं हैं, वे सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए खुद को दलित नेता बताते हैं.

Share This Article