ऑपरेशन सिंदूर को लाइव देख रहे थे पीएम मोदी, पल-पल की जानकारी दे रहे थे अजित डोभाल.

City Post Live

 

Operation Sindoor

सिटी पोस्ट लाइव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से लगातार बैठकें कर रहे थे पूरी दुनिया को इस बात का अहसास हो गया था कि भारत कुछ बड़ा करनेवाला है.दिनभर मीटिंग करने के बाद आखिरकार मोदी ने बड़ा फैसला ले लिया.मंगलवार की देर रात सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया.इस हमले की सीधी तस्वीरें मोदी जी प्रधानमन्त्री आवास से देखते रहे.ने प्रधानमंत्री आवास से पूरे ऑपरेशन पर सीधी नजर बनाए रखी. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल उन्हें पल-पल की स्थिति से अवगत कराते रहे. यह ऑपरेशन थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के समन्वय से अंजाम दिया गया.

भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए. यह कार्रवाई कश्मीर के पहलगाम में हुए उस बर्बर आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी.राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल उन्हें पल-पल की स्थिति से अवगत कराते रहे. यह ऑपरेशन थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के समन्वय से अंजाम दिया गया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भारत के इस जबाबी हमले से देश में कुशी की लहर है.लोग social मीडिया पर खूब प्रतिक्रियां दे रहे हैं.हर तरफ मोदी की तारीफ़ हो रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर “भारत माता की जय” लिखा और सेना को बधाई दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा, “जय हिंद! जय हिंद की सेना!” सांसद मनोज तिवारी ने भी लिखा है-आतंकियों को मोदी को बताने को कहा था ,आज मोदी जी ने बता दिया.

Share This Article