कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को निबटाने में जुटे हैं कांग्रेस के बड़े नेता, आज पटना क्यों आ रहे हैं राहुल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : आज राहुल गांधी पटना आ रहे हैं.स्वतंत्रता सेनानी, बिहार के गांधी के नाम से मशहूर दलित नेता जगलाल चौधरी के जयंती समारोह में भाग लेने आ रहे हैं.पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में यह कार्य्रम आयोजित है.पिछले 15 दिन में राहुल गांधी की यह दूसरी यात्रा है.जयंती समारोह के आयोजक विनोद चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को बताये वगैर कैसे राहुल गांधी का प्रोग्राम ले लिया, इसको लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है.विनोद चौधरी ने राहुल गांधी का कार्यक्रम ले लिया लेकिन प्रदेश अध्यक्ष को इसकी भनक तक नहीं लगी.जैसे ही भनक लगी, वो सक्रीय हुए.पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर इसे कांग्रेस पार्टी का अपना कार्यक्रम साबित करने की कोशिश की .

सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष  डॉक्टर अखिलेश  प्रसाद  के साथ कांग्रेस के नेता ही खेल कर रहे हैं.पीछलीबार भी राहुल गांधी का प्रोग्राम एक संस्था ने ले लिया था.उस कार्यक्रम के बारे में भी अखिलेश को कोई जानकारी नहीं थी.जैसे ही उन्हें पता चला उन्होंने  अपने दफ्तर में राहुल गांधी का कार्यक्रम तय कर अपनी प्रतिष्ठा बचाई.सूत्रों के अनुसार उसी कार्यक्रम के दौरान बिहार के सह प्रभारी, राहुल गांधी के बेहद करीबी नेता सुशील पासी ने विनोद चौधरी को राहुल गांधी से मिलवा दिया था.उसी समय राहुल गांधी का कार्यक्रम फाइनल भी हो गया था.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सूत्रों के अनुसार बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह को पड़ से हटाने के लिए कुछ नेता सक्रीय हैं.उन्हें केन्द्रीय नेताओं का खासतौर पर बिहार चुनाव के प्रभारी और सह प्रभारियों का समर्थन प्राप्त है.उनकी मदद से ही राहुल गांधी के कार्यक्रम लगातार बिहार में वगैर प्रदेश अध्यक्ष को भरोसे में लिए कराया जा रहा है.सूत्रों के अनुसार अखिलेश सिंह को अध्यक्ष पड़ से हटाने की रणनीति के तहत ही प्रदेश संगठन का गठन नहीं होने दिया जा रहा है.डॉक्टर अखिलेश प्रसाद ढाई साल से अध्यक्ष हैं लेकिन अभीतक संगठन के पदाधिकारियों का चयन नहीं हो पाया है.

दरअसल, डॉक्टर अखिलेश प्रसाद लालू यादव के भरोसेमंद हैं.ये बात कुछ कांग्रेस के नेताओं को हजम नहीं हो रही है.वो राहुल गांधी को ये समझाने में जुटे हैं कि अखिलेश प्रासाद सिंह लालू यादव से मिलकर कांग्रेस को नुकशान पहुंचा सकते हैं.पिछलीबार भी बिना कार्यक्रम के अखिलेश प्रसाद सिंह ने राहुल गांधी की मुलाक़ात लालू यादव से करवा दी थी.अखिलेश  प्रसाद को पता है कि राहुल और लालू जी के बीच बेहतर सम्बन्ध बनवाकर ही वो मजबूती के साथ अपने पद पर बने रह सकते हैं.  

Share This Article