मौसम विभाग का अलर्ट—32 जिलों में भारी बारिश की आशंका, पटना पर भी असर…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

मौसम विभाग ने 32 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इसका असर राजधानी पटना में भी देखने को मिला है। वहीं, कुछ जिलों में सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिला।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार में पिछले कुछ दिनों से मानसून सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को मानसून विभाग ने 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में तेज हवा के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, सुपौल, गोपालगंज, बेतिया में सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिला। विभाग ने बताया है कि प्रदेश में अगले 2-4 दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

हालांकि, पटना में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने के साथ थोड़ा बहुत बारिश हो सकती है। बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सुहावना हो जाएगा। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान

जिलातापमान
नालंदा34.5
पटना34.0
रोहतास34.0
मोतिहारी34.0
दरभंगा33.6
मुजप्फरपुर33.0
गया32.9

सोर्स- IMD

Share This Article