कैबिनेट का बड़ा फैसला: जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार,विपक्ष की थी बड़ी मांग.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :मोदी कैबिनेट में जाति जनगणना को लेकर बड़ा फैसला हुआ है. मोदी कैबिनेट ने देश में जातीय जनगणना कराने का फैसला लिया है.गौरतलब है कि विपक्ष लगातार जातीय जनगणना की मांग करता रहा है.कांग्रेस के युवराज लगातार देश भर में घूम घूमकर जातीय जनगणना की मांग करते रहे हैं.अब बिहार चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट जातीय जनगणना को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है.इसका देश की राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है.बिहार विधान सभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है.चुनाव पर इसका सीधा असर पड़ सकता है.

 केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा है कि  20 26 में होनेवाली जनगणना में  जातियों की गणना होगी.आज मोदी कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए. अश्विणी वैष्णव ने बताया कि शिलॉन्ग से सिलचर कॉरीडिोर को मंजूरी मिली है. 166.8 किलोमीटर का नया फोर लेन बनाया जाएगा. सरकार ने बताया कि यह फोर लेन नॉर्थ ईस्ट के लिए लाइफलाइन होगा.इसके अलावा कई अहम् फैसले हुए हैं.इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है. हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं. हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

Share This Article