राजीव नगर के कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता विशाल पर लूट और जानलेवा हमला

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना के राजीव नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक जाने-माने कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता विशाल पर देर रात कुछ युवकों ने लूटपाट के इरादे से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब विशाल अपने घर लौट रहे थे। हमलावर युवक नशे में धुत थे और उन्होंने पहले लूटपाट की, फिर विशाल के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें फौरन स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति नाजुक होने के चलते उन्हें एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपित युवकों ने पुलिस के साथ भी मारपीट की कोशिश की और फिर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जो पूरी तरह नशे में था। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

विशाल न केवल इलाके के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। वह राजीव नगर-दीघा क्षेत्र में वार्ड पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और आम लोग इस तरह की घटनाओं पर नाराजगी जता रहे हैं।

Share This Article