गोवा नाइट क्लब में ब्लास्ट, 23 लोगों की गई जान, आग से पहले धुएं ने मारा..

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग क्लब की रसोई में काम करते थे. उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और चार पर्यटक भी शामिल हैं. गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 25 लोगों में से 2 की मौत जलने जबकि अन्य की मौत दम घुटने से हुई है. नॉर्थ गोवा के अर्पोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. इस सिलिंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. गोवा नाइट क्लब के ज्यादातर मृतक नाइट क्लब के स्टाफ ही थे. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस अग्निकांड के जांच के आदेश दिए हैं.

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ज्यादातर लोगों की मौत आग से जलने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है. 25 मरने वालों में में से 4 टूरिस्ट थे. बाकि सदस्य होटल के स्टाफ थे. यह नाइट क्लब नॉर्थ गोवा के अरपोरा में रोमियो लेन के पास बर्च में है. 25 लोगों में से 20 लोगों की मौत केवल दम घुटने से हुई है. जांच में यह पता चला है कि केवल 2 लोगों की ही मौत जलने की वजह से हुई है, बाकी 23 लोगों की मौत केवल और केवल दम घुटने की वजह से हुई है. इन 23 लोगों की जानें बच सकती थीं, अगर वो एक गलती नहीं करते.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गोवा पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ. उस वक्त नाइट क्लब में किचन एरिया के पास गैस सिलिंडर में अचानक तेज धमाका हुआ था. धमाका इतना जोरदार था कि कुछ ही सेकंड में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ब्लास्ट के समय भीतर रूटीन प्रेपरेशन और क्लोजिंग वर्क चल रहा था. इसी दौरान गैस लीक होने से विस्फोट हुआ.जब विस्फोट हुआ, तब ज्यादातर कर्मचारी बेसमेंट एरिया में ही थे. नाइट क्लब में जैसे ही धमाका हुआ, अफरा-तफरी मच गई. बाहर की ओर भागने की बजाय लोग बेसमेंट में ही छिप गए. किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था. देखते ही देखते आग का धुआं पूरे बेसमेंट में फैल गया और जलने से पहले ही दम घुटने से लोगों की मौत हो गई. अगर ये लोग बेसमेंट से निकल कर बाहर की तरफ भागे होते तो शायद इनकी जान बच सकती थी.

स्थानीय पुलिस, एफएसएल टीम और जिला प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है. डीजीपी ने कहा कि क्लब के सुरक्षा मानकों, गैस कनेक्शन और एग्ज़िट प्लान की भी जांच की जाएगी. फिलहाल, नाइट क्लब को सील कर दिया गया है और मालिकों से पूछताछ जारी है.मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार नाइट क्लब ने आग संबंधी सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था. हम क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन्होंने सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन की अनदेखी की. तटीय राज्य में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना ऐसे समय में हुई है जब बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं. हम घटना की गहन जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article